फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4902 रसोइयों को जल्द मिलेगा तीन माह का मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 2049 विद्यालयों में तैनात चार हजार 902 रसोइया मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शीघ्र ही उनके खाते में तीन माह का मानदेय पहुंच जाएगा। इसके लिए बीते दिनों ही शासन से जिले को 1500 रुपये की दर से एक करोड़ 80 लाख रुपये उपलब्ध करा दिए गए हैं। रसोइया मजदूरों को जनवरी, फरवरी व मार्च का मानदेय शीघ्र ही मिल सके, इसके लिए बीएसए कार्यालय की ओर से जरूरी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। संभावना है कि दो दिन में रसोइया मजदूरों के खाते में मानदेय की राशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

लंबे समय से मानदेय भुगतान की मांग कर रहे रसोइया मजदूरों को शासन ने बड़ी राहत दी है। अब शीघ्र ही तीन माह का बकाया मानदेय रसोइया मजदूरों के खाते में पहुंच जाएगा। मौजूदा समय में जिले के दो हजार 49 विद्यालयों में एमडीएम योजना का संचालन हो रहा है। इन विद्यालयों में पढ़ रहे दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को सुचारु रूप से भोजन उपलब्ध कराने के लिए चार हजार 902 रसोइया मजदूर की तैनाती की गई है।
संबंधित रसोइया मजदूरों को अब तक मानदेय के रूप में 1500 रुपये प्रति माह मिलता रहा है। हालांकि बीते दिनों ही शासन ने बड़ी राहत देते हुए मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि करते हुए इसे दो हजार रुपये कर दिया था। इसका रसोइया मजदूरों ने बढ़-चढ़कर स्वागत भी किया था। हालांकि रसोइया मजदूरों का कहना था कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए मानदेय में 1500 रुपये की वृद्धि की जानी थी।
विज्ञापन

इससे पहले रसोइया मजदूरों को जनवरी, फरवरी व मार्च का मानदेय भी नहीं मिल सका है। इसके भुगतान की मांग लगातार रसोइया मजदूरों की ओर से की जा रही थी। इसे लेकर कई बार रसोइया मजदूरों ने धरना-प्रदर्शन भी किया था। इस बीच रसोइया मजदूरों के हित को देखते हुए बीते दिनों ही शासन से तीन माह के मानदेय भुगतान के लिए जिले को राशि उपलब्ध करा दी गई।
बीएसए कार्यालय के अनुसार तीन माह का मानदेय 1500 रुपये प्रति माह की दर से शासन से बीएसए कार्यालय को एक करोड़ 80 लाख रुपये की राशि प्राप्त हो गई है। शीघ्र ही रसोइया मजदूरों के खाते में मानदेय की राशि पहुंच सके, इसके लिए बीएसए कार्यालय ने जरूरी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
शीघ्र खाते में पहुंचेगा मानदेय
रसोइया मजदूरों को तीन माह के मानदेय भुगतान के लिए शासन से एक करोड़ 80 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। 1500 रुपये प्रति माह की दर से तीन माह का मानदेय शीघ्र ही रसोइया मजदूरों के खाते में भेज दिया जाएगा। शासन की ओर से मानदेय में जो वृद्धि की गई है, उसके अनुसार मानदेय अप्रैल से मिलेगा।
विज्ञापन

सत्यप्रकाश मौर्य, एमडीएम प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें