फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 11 दिन 4200 चालान, सात लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिस नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मना रही है। लगातार वाहन चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाकर जागरूक भी कर रही है। इसके बाद भी वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर बेखौफ दो पहिया वाहनों पर तीन-तीन सवारियों को लेकर फर्राटा भर रहे हैं। बीते 11 दिनों में यातायात पुलिस ने 4200 वाहनों पर कार्रवाई की है। इन पर सात लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए हर साल की तरह इस साल भी पूरे प्रदेश में नवंबर माह को यातायात के रूप में मनाया जा रहा है। इसका शुभारंभ एक नवंबर को पुलिस लाइन से हुआ था। एक तरफ जहां स्कूली बच्चे शहर में पोस्टर और बैनर लेकर रैली निकालकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। तमाम कोशिशों के बावजूद वाहन चालक नियमों का पालन करने के बजाय उनकी धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 11 दिनों में चार हजार से अधिक वाहनोंं पर कार्रवाई हो चुकी है।

एक नवंबर से 11 नवंबर तक की कार्रवाई

धारा-चालान की संख्या
बिना हेलमेट-2469
सीट बेल्ट-58
मोबाइल पर बात करने पर-19
यातायात नियमों का उल्लंघन-290
तीन सवारी-299
ओवर स्पीड-5
ब्लैक फिल्म-9
नो पार्किंग-354
गलत नंबर प्लेट-43
बिना इंश्योरेंस -240
प्रदूषण न होना-77
बिना लाइसेंंस-131
जाति सूचक अंकन-43
फेल रजिस्ट्रेशन-51
बिना फिटनेस वाहन-96
बिना परमिट -03

हादसे से बचने के लिए करें नियमों का पालन
यातायात माह में लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। लोगों को यातायात नियमों का पालन अपनी आदत में लाना होता, तभी सड़क हादसों में कमी लाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएसआई, जेबी यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें