फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जिला चिकित्सालय के चिकित्सक की सेवा होगी समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के सरकारी अस्पतालों में मनमानी का माहौल है। सीएमओ के निरीक्षण में दो स्टाफ नर्स बुधवार को कई दिनों से बिना बताए लापता मिलीं। एक अर्बन हेल्थ सेंटर खुला तो मिला लेकिन चिकित्सक समेत ज्यादातर स्टाफ नदारद था। यही हाल कई अन्य अस्पतालों का भी मिला। इस दौरान कुल पांच डॉक्टर व नौ स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। इनका वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। उधर, जिला अस्पताल के टेली मीडिसिन सेवा में तैनात संविदा चिकित्सक की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजकुमार सुबह 10 बजे अर्बन हेल्थ सेंटर कश्मीरिया के निरीक्षण पर पहुंचे तो डॉ. रिचा पटेल, सपोर्टिंग स्टाफ इंद्रेश कुमार, स्टाफ नर्स रितू रानी व अंतिमा शुक्ला अनुपस्थित मिलीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा में डॉ. अजय कुमार, डॉ. पीके चौधरी, डॉ. चंद्रमणि, कनिष्ठ सहायक अमीरूल जहां, विनीता पांडेय व सपना अनुरागी वरिष्ठ सहायक अनुपस्थित पाए गए ।
अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने सुबह जिला अस्पताल के टेली मेडिसिन कक्ष का निरीक्षण किया तो संविदा चिकित्सक डॉ. आयुष त्रिपाठी लंबे समय से अनुपस्थित मिले। इन्हें सेवा से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पाया गया कि लंबे समय से वह योगदान नहीं दे रहे हैं। अर्बन पीएचसी मुकारकपुर में स्टाफ नर्स जोहा 11 नवंबर से अनुपस्थित थीं तो स्टाफ नर्स चांदनी छह नवंबर से नहीं आई थीं। वही तारा देवी एएनएम व सपोर्ट स्टाफ नीता जायसवाल भी अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें