फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत शॉर्ट-सर्किट से गेहूं की 4 बीघा फसल राख

Thu, 06 Apr 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
आग से जली गेहूं की फसल - फोटो : symbolic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के शाहपुर औराव गांव में गुरुवार को विद्युत शॉर्ट-सर्किट से लगी आग से पांच किसानों की लगभग चार बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। विधायक अनीता कमल ने गांव पहुंचकर प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों को लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है। गुरुवार दोपहर बाद शाहपुर औराव गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ग्रामीणों ने रामभेज तिवारी के गेहूं के खेत से लपटें निकलती देखी। दरअसल खेत के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार में हुई शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई।

किसान जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास करते तब तक खेत में लगी आग रामनरेश, रामप्रताप, राजेंद्र व रामबदल के खेतों तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने फायरब्रिगेड को सूचना दी लेकिन वह समय से नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने उससे पहले ही अथक परिश्रम कर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


सभी पांच किसानों की आग से लगभग एक लाख रुपए की चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी मिलने के बाद विधायक अनीता कमल, पूर्व  विधायक त्रिवेणीराम, भाजपा नेता दशरथ यादव, विनय पांडेय, वीरेंद्र यादव व मोहित भार्गव ने गांव पहुंचकर प्रभावित किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने एसडीएम से वार्ता कर कहा कि प्रभावित ग्रामीणों की नियमानुसार मदद तय की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें