फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में चार घायल

Thu, 06 Apr 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना चिन्ह। - फोटो : symbolic
विज्ञापन
जीप व बाइक की आमने सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


फैजाबाद जनपद  के रौनाही थाना अंतर्गत दिलासीगंज गांव निवासी शहजादे (35) पुत्र इसरार  गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। यादव नगर तिराहा के निकट सामने से आ रही जीप से टक्कर हो गई। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। सीएचसी कटेेहरी के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, मालीपुर थाना अंतर्गत टिकरी गांव निवासी सतई (65) पुत्र रामनाथ बुधवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय किसी बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

 
उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत बस स्टेशन क्षेत्र निवासी इरशाद (35) पुत्र मुख्तार बुधवार देर शाम फव्वारा तिराहा के निकट उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह शहजादपुर जा रहा था।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी प्रमोद (35) पुत्र रामदेव बुधवार देर शाम बाइक से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें