फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 पात्रों को मिला मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन

Mon, 30 May 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के शिवबाबा परिसर में उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन वितरण के दौरान मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पवित्र शिवबाबा मैदान में ग्राम प्रधानों के जनपदीय सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें ग्राम प्रधानों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। सांसद हरिओम पांडेय ने इस दौरान उज्ज्वला योजना के तहत 39 पात्रों के बीच मुफ्त गैस कनेक्शन का वितरण भी किया।
विज्ञापन


आयोजन में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान के भी आने की संभावना थी लेकिन वह उस समय तक नहीं आये। शिवबाबा मैदान में आयोजित सम्मेलन में सांसद हरिओम पांडेय ने केंद्र सरकार की जनधन, सुकन्या समृद्धि, जीवन ज्योति, अटल पेंशन योजना समेत बिजली, सड़क व स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

यूरिया का दुरुपयोग रोकने के लिए नीम कोटेड यूरिया को मार्केट में लाने का जिक्र करते हुए कहा कि इसका व्यापक लाभ किसानों को मिलेगा। तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती में साक्षात्कार को समाप्त करने का खासतौर पर जिक्र किया। बताया कि 2020 तक किसानों की उपज दोगुनी करने के लिए लंबे बजट का प्रावधान प्रधानमंत्री ने किया है।
विज्ञापन


जिला प्रभारी दिवाकर सेठ व जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा ने ग्राम प्रधानों से आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्र के पात्रों को केंद्र सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

 उपायुक्त मनरेगा विजयशंकर राय, परियोजना निदेशक उमाकांत त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी एनपी सिंह व राजकुमार त्रिपाठी आदि अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों को विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं से अवगत कराया।

इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष भारती सिंह, रामप्रकाश यादव, छोटे पांडेय, त्रिवेणीराम, अमरनाथ, रमाशंकर, नीतू तिवारी, अवधेश, शिवपूजन व शिवराम मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें