फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से तीन लोगों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Mon, 30 May 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में सोमवार को भर्ती डायरिया से पीड़ित मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को इससे पीड़ित तीन नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत जमुनीपुर गांव निवासी सुरेमना देवी (70) पत्नी जगराम को सोमवार सुबह उल्टी-दस्त होने लगा।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, महरुआ थाना अंतर्गत आदमपुर निवासी बेकाऊ (30) पुत्र बिरजू को सोमवार सुबह डायरिया से पीड़ित होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत बरसावां गांव निवासी रघुवीर (25) पुत्र लालबहादुर सोमवार भोर में डायरिया की चपेट में आ गया। प्रारंभिक इलाज के बाद भी जब उसकी तबियत में सुधार नहीं हुआ तो परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें