फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को 37 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। ऐसे में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1770 हो गई। जिन क्षेत्रों में शनिवार को कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए, उन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को कोरोना को फैलने से रोकने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को जांच रिपोर्ट में कोरोना के 37 नए मामले सामने आए। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सामने आई जांच रिपोर्ट में कोरोना के 37 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1770 हो गई है। जिन क्षेत्रों में शनिवार को नए कोरोना संक्रमित सामने आए, उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर न सिर्फ कंटेनमेंट जोन घोषित किया, बल्कि संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज कराए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी।
स्वास्थ्य कर्मियों ने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही समय-समय पर खुद को सैनिटाइज भी करते रहें। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को कोरोना संक्रमण के कुल 37 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें