फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से एटीएम से निकाले 35 हजार

Sat, 19 Sep 2015 10:34 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना टांडा कोतवाली क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली अन्तर्गत बिहरोजपुर सूरापुर गांव निवासिनी सरोज यादव पत्नी प्रमोद कुमार ने शनिवार को थाने में दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार शाम उसके मोबाइल पर एक फोन आया। कहा गया कि उसके एटीएम का रिन्यूवल होना है।
विज्ञापन


ऐसे में उसे न सिर्फ एटीएम कार्ड नंबर, बल्कि पिन नंबर भी बताना होगा। महिला ने बताया कि उसने इस पर उसे पूरी जानकारी प्रदान कर दी। इसके लगभग एक घंटे बाद उसके मोबाइल पर 35 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। यह देख वह सन्न रह गई।

इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी, तो उन्होंने उस फोन नंबर पर फोन करना चाहा, जिससे फोनकर उससे पूरी जानकारी हासिल की गई थी, लेकिन वह स्विचआफ मिला। बताया कि उसका एटीएम कार्ड स्टेट बैंक आफ इंडिया का था। कोतवाल ओपी यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें