फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के विरोध में प्रदर्शन को निकले 35 बहुजन मोर्चा कार्यकर्ता गिरफ्तार

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बसखारी मार्ग पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के दौरान बहुजन क्रांति मोर्चा के क? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को बहुजन क्रांति मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो कार्यकर्ताओं से उनकी कहासुनी भी हुई। पुलिस ने विरोध कर रहे 35 कार्यकर्ताओं को धारा 144 के उल्लंघन मामले में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में निजी मुचलके पर सभी को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

नागरिकता कानून के विरोध के लिए शुक्रवार को बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में बसखारी रोड पर बसपा कार्यालय के निकट एकत्र हो गए। हाथों में नए कानून के विरोध में विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखी तख्तियां उन्होंने ले रखी थीं। किसी प्रकार के जुलूस निकालने व विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पटेलनगर तिराहा से लेकर कलेक्ट्रेट तक जगह जगह बड़ी संख्या पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। दोपहर में कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ने की कोशिश की।
जुलूस के लिए किसी प्रकार की अनुमति न लेने व जिले में धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस बीच एसडीएम अभिषेक पाठक, सीओ सिटी धर्मेंद्र सचान भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाया बुझाया। इसके बाद धारा 144 के उल्लंघन मामले में पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत 35 कार्यकर्ताओं को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद निजी मुचलके पर वहीं से उन्हें रिहा कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने गिरफ्तारी व रिहा करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें