फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ग्राम पंचायतों में स्थापित होंगी 346 डिजिटल लाइब्रेरी

विज्ञापन
चिंतौरा का पंचायत भवन। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में शहरों की तर्ज पर गांवों को विकसित करने की मुहिम रंग लाने लगी है। 346 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी। प्रत्येक पुस्तकालय पर चार लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे प्रतिभाओं को गांवों में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर माहौल मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में 899 ग्राम पंचायतें हैं। पहले चरण 346 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की मंजूरी मिली है। चयनित प्रति ग्राम पंचायतों में कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, इंटरनेट, फर्नीचर समेत अन्य सुविधाओं पर करीब चार लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह काम जिला पंचायत राज विभाग से कराया जाएगा। डिजिटल लाइब्रेरी में विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। बच्चों के लिए बाल साहित्य, चित्र पुस्तकें और इंटरएक्टिव लर्निंग एप्स होंगे, जो उनकी रुचि के अनुसार सीखने में मदद करेंगे। वृद्धजनों के लिए भी समाचार पत्रों, धार्मिक ग्रंथों व ऑडियो बुक्स की सुविधा होगी, जिससे वे भी इस डिजिटल सुविधा से जुड़ सकें। इस पहल से गांव के छात्रों, बेरोजगार युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों को एक ही स्थान पर ज्ञान का खजाना मिलेगा, जिससे ग्रामीण समाज को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा सकेगा।
अभिभावकों का बोझ होगा हल्का
गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी के बनने से युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही बिना किसी खर्च के उन्हें पढ़ने का अवसर मिलेगा। इससे अभिभावकों की जेब पर हर माह होने वाले खर्च की भी बचत होगी।
विज्ञापन

जगह की गईं चिह्नित
पहले चरण में 346 गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना कराई जानी है। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। शासन स्तर से बजट जारी होते ही लाइब्रेरी स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- अनिल सिंह, प्रभारी डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें