जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के 461 बूथों पर मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तैयारियां जोरों पर है। विधानसभा क्षेत्र में छठे चरण में 3 मार्च को मतदान होना है। ऐसे में मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाओं के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं विधानसभा क्षेत्र में 34 माडल व 2 पिंक बूथ बनाने की तैयारी चल रही है।
जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में 3 मार्च को मतदान होगा। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन जरूरी तैयारियां पूरी कर रहा है। सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर एसडीएम जलालपुर व सीओ के नेतृत्व में जरूरी कार्रवाई पूरी हो रही हैं। बूथों पर पोलिंग पार्टियों व मतदाताओं के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए बूथों को सजाने संवारने की भी तैयारी है। एसडीएम अभय कुमार पांडेय ने बताया कि जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के कुल 34 बूथों को मॉडल स्वरूप दिया जाएगा।
इसमें जलालपुर नगर क्षेत्र के मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय वाजिदपुर के बूथ संख्या 67, 68 व 69, नरेंद्र देव इंटर कॉलेज जलालपुर के बूथ संख्या 227, 228, 229, 230, 231, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बूथ संख्या 246, 247, 248, 249, 250, मिर्जा गालिब इंटर कॉलेज नया भवन 255, 256, 257, 258, प्राथमिक विद्यालय दाउदपुर के बूथ संख्या 46, 47, जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ागांव के बूथ संख्या 190, 191, 192, 193, कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय नगपुर बूथ संख्या 223, 224, 225, जनता इंटर कॉलेज नेवादा बूथ संख्या 391, 392, 393, कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बंदीपुर बूथ संख्या 406, 407, 408, कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ 457, 458 को मॉडल बूथ के रूप में सजाया जाएगा। इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलालपुर बूथ संख्या 246 व 247 को पिंक बूथ बनाया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि इसके अलावा अन्य जरूरी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।