फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 32 दुकानों पर छापा, सात नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर सभी पांच तहसीलों में अभियान चलाकर 32 दुकानों पर छापे मारे गए । सात दुकानों से अलग-अलग खाद के नमूने लिए गए। सुरहुरपुर किसान सेवा केंद्र को खाद के वितरण में मनमानी पर नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान भीटी तहसील में छह खाद की दुकानों पर छापा पड़ा, यहां तीन नमूने लिए गए। आलापुर तहसील क्षेत्र में छह दुकानों पर छापे के दौरान संदेह होने पर दो उर्वरक के नमूने एकत्र कर लिए गए। जलालपुर तहसील में चार स्थानों पर पड़े छापे में दो नमूने संग्रहीत किए गए। टांडा में सात तो अकबरपुर में आठ दुकानों पर छापा मारा गया।
जलालपुर तहसील क्षेत्र के पीसीएफ किसान सेवा केंद्र के निरीक्षण में संचालक वितरण रजिस्टर नहीं दिखा सका। पोर्टल से ली गई जानकारी में पता चला कि संचालक द्वारा 30 किसानों के नाम 300 बोरी डीएपी का वितरण दिखाया गया है। यह प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया। साथ ही वितरण रजिस्टर उपलब्ध कराने को कहा गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें