अंबेडकरनगर। जिले के एक लाख 84 हजार उज्ज्वला योजना से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। दीपावली पर्व पर सरकार ने उनके खाते में सब्सिडी की राशि भेजने की तैयारी की है। एक अक्तूबर से दिसंबर माह तक रसोई गैस भरवाने वाले उज्ज्वला उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ मिलेगा। अब तक लगभग 17 हजार लाभार्थियों ने रसोई गैस को रिफिल करा लिया है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को वर्ष में दो सिलिंडर फ्री देने की घोषणा है। इसके तहत 45 गैस एजेंसियों पर एक लाख 84 हजार 468 लोगों को मुफ्त सिलिंडर का लाभ मिलेगा। एक गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत एक अक्तूबर से 30 दिसंबर तक गैस रिफिल कराने वाले लाभार्थियों के खाते में पूरी राशि भेज दी जाएगी। जिन पात्रों का खाता आधार से लिंक नहीं होगा उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। बताया कि अब तक इस माह में लगभग 17 हजार उज्ज्वला योजना के पात्रों ने सभी 45 एजेंसी से गैस भराने का काम किया है।ो