फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शटर तोड़कर दुकान से 32 माेबाइल और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली के पहितीपुर चौराहे पर शनिवार रात चोरों ने मोबाइल की दुकान को निशाना बनाया। शटर तोड़कर अंदर घुसे चोर करीब 3.50 लाख के मोबाइल और नकदी उठा ले गए। रविवार सुबह वारदात की जानकारी होने पर पुलिस अफसरों ने साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया।
विज्ञापन

पहितीपुर चौराहे के पास अमित कुमार का मकान है। उन्होंने अपने घर के बगल में ही मोबाइल की दुकान खोल रखी है। शनिवार रात लगभग नौ बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए। सुबह सफाई करने पहुंचे अमित के पिता मुन्ना लाल ने दुकान का शटर टूटा देखा तो अवाक रह गए। उन्होंने अमित को बुलाया और दुकान के अंदर जाकर देखा। दुकान से 32 मोबाइल व नकदी गायब थी। अमित ने 112 पर चोरी की सूचना दी। पीआरवी के साथ कोतवाली पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि मोबाइल की दुकान में चोरी हुई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें