फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रामनगरी के लिए रोडवेज की चलेंगी 30 बसें

Mon, 31 Mar 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर डिपो में खड़ी बसें।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर डिपो ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रामनगरी (अयोध्या) के लिए 30 बसें आवांटित की है। इसमें 20 बसें नया घाट अयोध्या से अकबरपुर और आजमगढ़ जाएंगी। इसके अलावा 10 बसें नया घाट से जहांगीरगंज और राजेसुल्तानपुर के लिए रवाना होंगी। यह बसें 10 अप्रैल तक चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

रविवार से नौ दिवसीय रामनवमी मेले का शुभारंभ हो गया है। इसमें जिले के लोग भी सरयू में स्नान करने के लिए जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने भी कमर कस ली है। श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा चालक व परिचालकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 30 बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें