टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राॅलियों पर रिफ्लेक्टर लगाते परिवहन विभाग के अधि
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 29 वाहनों का चालान और तीन वाहन को सीज किया गया।
एआरटीओ सतेंद्र कुमार यादव ने टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राॅलियों पर रिफ्लेक्टर लगाए। वाहन स्वामियों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान गन्ने की ट्रैक्टर-ट्राॅलों पर रेडियम का लगा लाल कपड़ा भी लगाया। एआरटीओ ने बताया कि दुर्घटनाओं में काफी जान चालक की लापरवाही से जा रही हैं। टीएसआई जेबी यादव ने रोडवेज, पटेलनगर, शहजादपुर, दोस्तपुर मार्ग पर वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना कागज के चार और बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 15 बाइक चालकों का चालान किया गया।