फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

287 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बीएन इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को दोनों पालियों में पंजीकृत 3474 छात्रों की तुलना में 287 अभ्यर्थियों ने इम्तिहान छोड़ दिया। ऐसे में 3187 परीक्षार्थियों ने संबंधित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। उधर, परीक्षा को नकलविहीन निपटाने के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ सभी 5 सचल दल लगातार विभिन्न क्रय केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

बीते दिन बलिया में इंटरमीडिएट केे अंग्रेजी विषय का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को हुई परीक्षा में प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय रहा। डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही 5 सचल दल लगातार एक केंद्र से दूसरे परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लेते रहे। साथ ही परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए जिम्मेदारों को जरूरी निर्देश देते रहे। इस बीच बृहस्पतिवार को हुई परीक्षा में भी अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या में कमी नहीं आई।
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार बृहस्पतिवार को दोनों पालियों में हुई परीक्षा में कुल 3474 छात्र पंजीकृत थे। 3187 छात्रों ने संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी, जबकि 287 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें प्रथम पाली में हाईस्कूल के कृषि विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल 258 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 248 ने परीक्षा दी, जबकि 10 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार से दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के इतिहास विषय की परीक्षा में कुल 3216 छात्र पंजीकृत थे। 2939 परीक्षार्थियों ने संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी, जबकि 277 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। उधर, डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षा को सकुशल निपटाने को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें