फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 2611 मरीजों का हुआ उपचार, पेट की बीमारियों से पीड़ित अधिक

Mon, 03 Nov 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के सभी 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। इसमें 2611 मरीजों का पंजीकरण किया गया। मेला में उपचार के लिए आए मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

मौसम में हो रहे बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम के साथ ही बुखार व त्वचा के रोगी बढ़े हैं। वहीं पेट की विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों की भी संख्या तीन सौ के पार थी। इसके अलावा 1150 अन्य बीमारियों के पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया। त्वचा रोग के 61, पेट रोग के 328, सांस संबंधी रोग के 190 मरीज इलाज के लिए आए थे। इसके अलावा सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, हृदय और नेत्र परीक्षण के लिए भी काफी मरीज रहे। चिकित्सकों ने मरीजों को संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और समय पर दवा लेने की सलाह दी। पेट और लीवर रोगियों को तली और मसालेदार चीजों से बचने, सांस रोगियों को धूल और प्रदूषण से दूर रहने की सलाह दी।
बॉक्स
नहीं हो पाई जांच
ब्राहिमपुर कुसमा गांव रहने वाले दशरथ लाल ने बताया कि उम्र के लिहाज से उन्हें चलने फिरने में समस्या होती है। गठिया की दवा कराने आए थे। राजेसुल्तानपुर के मांझा कम्हरिया गांव के रहने वाले सुरेंद्र ने बताया कि वह पीएचसी कम्हरिया में में अपने सात वर्षीय बच्चे को सर्दी की दवा कराने गए थे, लेकिन यहां जांच नहीं हो पाई।
विज्ञापन

-
दवाओं के साथ हुई जांच
सभी 36 उपकेंद्रों पर जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया था। सभी को बीमारी के अनुसार जांच व दवाएं दी गई हैं। सभी केंद्रों पर चिकित्सकों के साथ पैरामेडिकल स्टाॅफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


डॉ. सालिकराम पासवान, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें