छत्रपति शाहूजी महाराज राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अकबरपुर में डी-फार्मा की परीक्षा।
अंबेडकरनगर। प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से सोमवार से डी-फार्मा की परीक्षा आयोजित हुई। जिले में तीन केंद्रों पर 2,263 विद्यार्थियों ने डी-फार्मा की परीक्षा दी। वहीं, 150 ने परीक्षा छोड़ी है।
इसमें परीक्षा देने के लिए 19 फार्मेसी संस्थाओं के कुल 2,413 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली में पर्यावरण शिक्षा व आपदा प्रबंधन की परीक्षा सुबह नौ से 11:30 तक हुई। परीक्षा केंद्र छत्रपति शाहूजी महाराज राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अकबरपुर में 190 में से 178 , राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बैजपुर भीटी में 225 में से 213 और राजकीय विद्युत परिषद इंटर कॉलेज टांडा में कुल पंजीकृत 311 के सापेक्ष 292 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
दूसरी पाली में फार्मास्यूटिकल की परीक्षा दोपहर दो से पांच बजे तक हुई। इसमें परीक्षा केंद्र छत्रपति शाहूजी महाराज राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अकबरपुर में 640 में से 603, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बैजपुर भीटी में 622 की तुलना में 578 और राजकीय विद्युत परिषद इंटर कॉलेज टांडा में कुल पंजीकृत 425 के सापेक्ष 399 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिला परीक्षा नोडल राजेश कुमार सरोज ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को चेकिंग के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
सीसीटीवी की निगरानी में केंद्रों पर शांतिपूर्वक ढंग से दोनों पालियों की परीक्षा संपन्न हुई हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बैजपुर भीटी के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार बसंत ने बताया कि छात्र-छात्राएं परीक्षा शामिल होने के लिए अपनी ओरिजनल आईडी कार्ड साथ लेकर आएं। फोटो कॉपी मान्य नहीं होगी।