फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रुपये दोगुना करने के नाम पर ठगे 21.48 लाख रुपये

Thu, 23 Oct 2025 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर/सद्दरपुर। अलग-अलग क्षेत्रों में स्नातक की छात्रा सहित तीन लोगों ने जहरीला पदार्थ पीकर अपनी जान दे दी। अकबरपुर के सिझौली निवासी विजय पाल के मुताबिक उनके छोटे भाई अजय कुमार (54) राजमिस्त्री थे। उनकी पहली पत्नी गुड़िया के दो बेटे विशाल व संगम और दूसरी पत्नी उर्मिला का एक बेटा कन्हैया हैं। गांव से 500 मीटर दूर अपने परिवार के साथ रहते थे। आए दिन दोनों की पत्नियों में विवाद होता था। बुधवार को अजय जब घर लौटे तो घर पर कोई नहीं था। इसके बाद उन्होंने जहरीला पदार्थ पी लिया। खेत में अजय को तड़पता देख ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उनको जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी घटना टांडा के गौरागूजर गांव की है। परिजनों के मुताबिक लल्लन प्रसाद (40) दिल्ली में निजी संस्था में काम करते थे। छह माह पूर्व घर लौटे थे। 20 दिन पूर्व उनकी पत्नी प्रियंका मायके चली गई थीं। दीपावली पर जब उनको लेने ससुराल पहुंचे तो पता चला कि उनकी पत्नी राजस्थान गई हैं। बुधवार की शाम घर पर ही उन्होंने जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
तीसरी घटना बेवाना के नेनुआ गांव की है। भीटी के उधनपुर निवासी सीखा यादव (20) अपनी ननिहाल बेवाना में रहती थीं और रामसमुझ सूरसती महाविद्यालय अकबरपुर से बीए की पढ़ाई कर रही थीं। बुधवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सर्व दमन सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें