फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सास-बहू ने मिलकर रची थी लूट की झूठी कहानी

Thu, 23 Oct 2025 10:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हंसवर(अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के गोहिला गांव में 14 अक्तूबर की रात महिला को चारपाई से बांध कर पांच लाख के जेवर व नकदी लूट की घटना झूठी निकली। देवर के विवाह में जेवर न देने पड़े, इसलिए महिला सोनी ने अपनी सास के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी रची थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अनारा देवी के चार बेटे हैं। बड़े बेटे हनुमान यादव का विवाह हो चुका है। हनुमान अपने दो भाइयों रामू यादव व राहुल के साथ दिल्ली में निजी संस्था में काम करते हैं। अनारा देवी गांव में हनुमान की पत्नी सोनी, छोटे बेटे रवि के साथ रहती हैं। नवंबर में राहुल का विवाह तय है। सोना-चांदी की महंगाई के चलते बड़े बेटे ने अपनी पत्नी से राहुल की शादी में अपने जेवर देने की बात कही थी। इस बात के लिए उसकी पत्नी व मां तैयार नहीं थी। इसी के चलते घटना वाली रात योजनाबद्ध तरीके से सास ने बहू के पैर बांधे और जेवर व नकदी अपने घर के चावल के डिब्बे में छिपाकर पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी थी। पुलिस ने बेटे रवि की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। कई दौर की पूछताछ में पुलिस को जब दोनों पर शक हुआ तो घर की तलाशी ली गई, जहां से जेवर व नकद रुपये बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जेवर व नकदी बरामद कर ली गई है। पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह करने के लिए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें