फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर 20 लोग बने महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। मेमारे मिल्लत इंतेजामिया कमेटी जहांगीरगंज के तत्वावधान में विश्व थैलीसीमिया माह के तहत जहांगरीगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 20 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ करते हुए जामिया बीबी फाउंडेशन के अध्यक्ष सै. अजीज अशरफ ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। किसी की जान बचाने से बड़ी इंसानियत कुछ और नहीं है। किसी की रक्त की कमी से जान न जाए, इसके लिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि समय-समय पर इस प्रकार के शिविर का आयोजन करें और इसमें बढ़-चढ़कर रक्तदान करें। विशेषकर युवाओं को ऐसे पुण्य कार्य में जरूर भागीदारी करनी चाहिए।
शिविर के संयोजक रेहान बरकाती ने 9वीं बार रक्तदान करते हुए कहा कि रक्तदान करने से शरीर को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। शिविर में रेहान के अलावा सै. अजीज अशरफ, अली रजा, मोहम्मद अरबी, मुख्तार अहमद, मतलूब अहमद, पंकज गौड़, शाहिद अली, मोहम्मद इश्तियाक, मोहम्मद शहबाज, जाहिद अली, मोहम्मद अकरम, मुन्ना हाशिमी, मोहम्मद गुफरान, अफसार अहमद, इरशाद अहमद, मोहम्मद खुर्शीद, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद शहनूर, मोहम्मद रेहान व मोहम्मद जाहिद सुहेल आदि ने रक्तदान किया। इस मौके पर डॉ. सिद्धांत त्रिपाठी, नवीन दीक्षित, दीपक नाग, दिनेश, अमन, खुशीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें