फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शिक्षामित्रों के बढ़े मानदेय से जिले के 1,911 को मिला लाभ

Tue, 05 May 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर के लोहिया भवन में मंगलवार को शिक्षामित्रों को डमी चेक देकर सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के लोहिया भवन में मंगलवार को शिक्षामित्रों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद ने दस शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए। मानदेय दस हजार रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये करने से जिले के 1,911 शिक्षामित्र लाभान्वित हुए हैं।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मानदेय में यह वृद्धि शिक्षा के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने शिक्षामित्रों को शिक्षा तंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनसे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। वहीं, एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने पूर्व के संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 में शिक्षामित्रों की समस्याओं को प्रधानमंत्री के समक्ष रखा गया था, जिसके सकारात्मक परिणाम आज ऐतिहासिक निर्णयों के रूप में सामने आ रहे हैं।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने शिक्षामित्रों से स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने शिक्षा को राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार बताया। इस कार्यक्रम में कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, बीएसए शैलेश कुमार पटेल, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा, जिला समन्वयक डॉ. सुरेश कुमार तिवारी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन



इन्हें दिए गए डेमो चेक
ऊषा मिश्रा, प्रतिमा सिंह, सरिता वर्मा, विजय दीन सिंह, दिनेश सिंह, निशा सिंह, आदिल शाह बेग, रेनू सिंह, सुषमा मौर्या व रामचंदर मौर्या को प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें