फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 15.53 करोड़ से चमकेंगी 18 सड़कें, 1.55 करोड़ जारी

Tue, 17 Mar 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक कुल 18 सड़कों के निर्माण, मरम्मत व नवीनीकरण के लिए 15.53 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही कार्यों की शुरुआत के लिए 1.55 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय के प्रस्ताव पर जिले की सड़कों के निर्माण की कार्ययोजना भेजी गई थी। इसमें ग्रामीण संपर्क मार्गों के साथ-साथ नगर क्षेत्रों की प्रमुख सड़कों का भी मरम्मत और नवीनीकरण किया जाएगा, जिससे आवागमन सुगम होगा। पहले चरण में उन सड़कों को शामिल किया गया है, जहां आवागमन में सबसे अधिक परेशानी हो रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सौरभ सिंह ने बताया कि कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे जिले की करीब पांच लाख आबादी का सफर आसान हो सकेगा।
विज्ञापन

बॉक्स

स्वीकृत हुई सड़कें, लागत और स्वीकृत धनराशि (लाख में)
प्रावि पिलखवा से प्रतापपुर कर्मीडीहा क्रॉसिंग होकर गोपाल चौराहा तक संपर्क मार्ग - 68.69 - 6.86
प्राइमरी पाठशाला भाऊपुर पिच मार्ग से बेलहरी टेड़वा होते हुए मीरमलूकपुर संपर्क- 44.82- 4.48
बेवाना कूढ़ा मार्ग के किमी 4 मुस्लिम जगदीशपुर उदयपुर होते हुए श्मसान घाट संपर्क मार्ग- 44.82- 4.48
परेठवा खड़ंजा से देवा तालाब होते हुए राम खेलावन के घर तक संपर्क मार्ग- 41.88- 4.18
समसपुर रघुनाथपुर संपर्क मार्ग का नवीनीकरण - 41.47- 4.14
महरुआ मार्ग से छितनपट्टी शहपुर गांव होते हुए महरुआ मार्ग तक संपर्क मार्ग- 44.82- 4.48
अकबरपुर महरुआ मार्ग से खजूरडीह मंशापुर बरामदपुर संपर्क मार्ग- 89.05- 8.90
रामनगर चहोड़ा से विमावल धुसवा मठिया सरावां होते हुए दुमदुमा संपर्क मार्ग - 43.87- 4.38
रामनगर बसखारी मार्ग पर बहरामपुर से भीटी से विमावल संपर्क मार्ग- 48.27- 4.82
अन्नापुर पिच मार्ग से बक्सापुर संपर्क मार्ग- 43.87- 4.38
जहांगीरगंज रामबाग संपर्क मार्ग- 46.81- 4.68
लुबिनी दुद्धी मार्ग से दोस्तपुर अकबरपुर जलालपुर न्योरी मार्ग - 89.23- 8.92
नेवरिया संपर्क मार्ग- 55.58- 5.55
एनएच 232 टांडा रायबरेली मार्ग शहरी भाग - 117.03- 11.70
सुल्तानगढ़ गौरा मोहम्मदपुर कर्बला रफीगंज मार्ग - 46.37- 4.63
नेवादा बंदीपुर कटका सेमरा मार्ग- 137.61 - 13.76
मालीपुर धमरूआ नेमपुर घाट मार्ग- 100.03- 10
टांडा हंसवर मकरी चहोड़ा माडरमऊ जहांगीरगंज मार्ग - 449.47- 44.94


15 ग्रामीण और छह शहरी सड़कों के नवीनीकरण व मरम्मत कार्य का स्वीकृति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें