फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आज जिले में पहुंचेगी 1700 मीट्रिक टन डीएपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डीएपी खाद के लिए परेशान किसानों के लिए राहत की खबर है। बुधवार को जिले को 1700 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध हो जाएगी। अयोध्या प्वाइंट पर रैक पहुंच गई है।
विज्ञापन

डीएपी खाद को लेकर इन दिनों जिले में किसानों के बीच मारामारी का माहौल है। ज्यादातर समितियों पर डीएपी न होने या फिर कमी होने से गेहूं की बोआई करने वाले किसानों को मुश्किलें हो रही हैं। समितियों पर खाद न मिलने से उन्हें निजी दुकानों से खाद लेने को मजबूर होना पड़ता है।
इस बीच किसानों के लिए राहत की खबर यह है कि डेढ़ हजार मीट्रिक टन से अधिक डीएपी खाद जिले को उपलब्ध होगी। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने बताया कि अयोध्या रैक प्वाइंट पर डीएपी खाद पहुंच गई है। बुधवार को 1700 एमटी जिले में पहुंच जाएगी। इसके बाद आवश्यकतानुसार डीएपी समितियों पर भेज दी जाएगी। किसानों को समय रहते सभी खाद उपलब्ध होगी। किसी भी किसान को परेशान होने की जरूरत नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें