फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1696 प्रत्याशियों का फैसला आज

Wed, 28 Oct 2015 11:10 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चार लाख 22 हजार 320 मतदाता वोट डालेंगे।  इसमें जलालपुर ब्लॉक में सात पदों के लिए 157 प्रत्याशी व भियांव में चार पदों के लिए 90 प्रत्याशी तथा जलालपुर में क्षेत्र पंचायत के 153 पद के लिए 922 प्रत्याशी व भियांव में 104 पदों के लिए 527 प्रत्याशी शामिल हैं।
विज्ञापन


मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए दोनों बलॉकों में 562 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

प्रथम चरण में जहांगीरगंज, रामनगर व बसखारी, द्वितीय चरण में भीटी व कटेहरी तथा तीसरे चरण में अकबरपुर व टांडा में जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हुई मतदान प्रक्रिया को सकुशल एवं शांतिपूर्वक निपटाने के बाद प्रशासन का अब पूरा ध्यान 29 अक्तूबर को जलालपुर व भियांव विकास खण्ड में होने वाले मतदान पर है।

इसके लिए प्रशासन ने एक दिन पूर्व ही सभी तैयारियां पूर्ण कर लीं। एडीएम रामसूरत पाण्डेय ने बताया कि दोनों ब्लॉकोंमें कुल 562 मतदेयस्थल बनाए गए हैं। इसमें जलालपुर में 317 व भियांव ब्लॉक में 245 मतदेयस्थल शामिल हैं। मतदान को सकुशल एवं शांतिपूर्वक निपटाने के लिए आवश्यक सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


बताया कि मतदेयस्थल से लेकर मतदान केंद्र के बाहर तक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यदि कोई किसी प्रकार की गड़बड़ी करते पाया गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उधर 29 अक्तूबर को होने वाले मतदान में दोनों बलॉको ंमें  4 लाख 22 हजार 320 मतदाता अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जलालपुर बलॉक में जिला पंचायत सदस्य के 7 पदों के लिए 157 व भियांव बलॉक में 4 पदों के लिए 90 प्रत्याशी मैदान में हैं।

जलालपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 153 पद के सापेक्ष 922 व भियांव बलॉक 104 पदों के लिए 527 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदाताओं को मतदान करने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जलालपुर में 317 मतदेयस्थल तथा भियांव विकास खण्ड में 245 मतदेयस्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें