फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों ने संभाला मोर्चा

Wed, 28 Oct 2015 11:07 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें कुल 2 हजार 248 कर्मचारी शामिल हैं। 83 पोलिंग पार्टियों के 332 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्रों तक पहुंच गईं।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीन चरणों को सकुशल निपटाने के बाद गुरुवार 29 अक्तूबर को जलालपुर व भियांव ब्लॉकों में होने वाले जिपं सदस्य व क्षेपं सदस्य पद के मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को पोलिंग पार्टियां दोनों ब्लॉक मुख्यालय से मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हो गईं।

एडीएम रामसूरत पांडेय ने बताया कि दोनों ब्लॉकों में कुल 562 मतदेयस्थलों की स्थापना की गई है। इसके लिए बुधवार को 562 पोलिंग पार्टियों के 2 हजार 248 कर्मचारियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन


इसमें जलालपुर ब्लॉक में 317 मतदेयस्थल के लिए 317 पोलिंग पार्टियों में 1268 कर्मचारी भेजे गए। साथ ही 47 पार्टियों के 188 कर्मचारियों को रिजर्व किया गया है। भियांव ब्लॉक में 245 मतदेयस्थल के लिए 245 पोलिंग पार्टियों के 980 कर्मचारियों को भेजा गया है, जबकि 36 पोलिंग पार्टियों के 144 कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया है।

एडीएम  श्री पाण्डेय ने बताया कि सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ड्यूटी के दौरान न तो गांव में किसी के घर ठहरेंगे और न ही किसी के घर भोजन करेंगे। साथ ही मतदान के दौरान यदि कोंई किसी प्रकार की गड़बड़ी करता है या फिर बाधा उत्पन्न करता है, तो इसकी जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें