फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने ताला तोड़ 16 लैपटॉप सहित 7 लाख का माल किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बभनजोतिया स्थित एक कम्प्यूटर प्रशिक्षण संस्थान से चोरों ने बीती रात करीब सात लाख रुपए का सामान पार कर दिया। इसमें 30 हजार की नकदी समेत 16 लैपटॉप, 9 कम्प्यूटर, एक टीवी सहित कई अन्य कीमती सामान शामिल हैं। कम्प्यूटर सेंटर संचालिका को इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह कम्प्यूटर सेंटर पर पहुंचने के बाद हुई। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र के बसखारी निवासी शायरा खान पुत्री यासीन खान टांडा के बभनजोतिया में कम्प्यूटर सेंटर चलाती हैं। प्रतिदिन की तरह गुरुवार शाम करीब 6 बजे सेंटर बंद कर चली गईं। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पहुंची तो देखा कि शटर का ताला टूटा है। वह शटर खोलकर अंदर गईं तो वहां का नजारा देख सन्न रह गईं।
सेंटर के अंदर रखा 16 लैपटॉप, 9 डेस्कटॉप कम्प्यूटर, एक टीवी सहित अन्य कीमती सामान गायब हैं। काउंटर में रखा 30 हजार रुपए भी गायब था। उन्होंने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन भी किया। इसके बाद संचालिका की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया। पीड़िता के मुताबिक इस घटना में उन्हें करीब सात लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें