फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1592 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के टांडा में मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर जायजा लेते डीएम व एस? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को जिले के 43 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा हुई। कुल 17 हजार दो सौ परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसकी तुलना में 1592 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा किया। ऐसे में 15 हजार 608 परीक्षार्थियों ने संबंधित केंद्र पर पहुेचकर परीक्षा दी। परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी अजीत कुमार सिन्हा लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

बुधवार को दो पालियों में होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 17 हजार से अधिक परीक्षार्थियों को परीक्षा देने मेें किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए कुल 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। तीसरी आंख की देखरेख में होने वाली परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए 86 पर्यवेक्षक, 43 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 22 केंद्र प्रतिनिधि लगातार परीक्षा पर नजर रखे हुए थे।
डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी अजीत कुमार सिन्हा इस बीच न सिर्फ अकबरपुर, बल्कि टांडा समेत अन्य क्षेत्रों में स्थापित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लेते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ परीक्षा को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी दिया। जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अधिकारियों द्वारा बरती गई सख्ती का ही नतीजा रहा कि दोनों पालियों में परीक्षा सकुशल निपट गई। बताते चलें कि प्रथम पाली की परीक्षा नौ से 12, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से पांच बजे तक हुई।
विज्ञापन

1592 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा में कुल 17 हजार 200 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली में 16 हजार 408 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 792 ने परीक्षा छोड़ी। इसी प्रकार दूसरी पाली में 16 हजार 400 ने परीक्षा दी, जबकि 800 ने परीक्षा से किनारा किया। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 1592 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें