फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत लालापुर गांव निवासिनी एक महिला की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिवारीजनों के अनुसार लालापुर गांव निवासिनी शशिकला (22) पत्नी सोनू की तबियत गुरुवार देर शाम अचानक खराब हो गई। पहले तो उसके पेट में तेज दर्द शुरू हुआ, इसके कुछ देर बाद ही उसे उल्टी होने लगी।
विज्ञापन


घरवालों ने उसे सामान्य ढंग से लेते हुए स्थानीयस्तर पर इलाज कराया। इसके बावजूद उसकी तबियत में सुधार की बजाए और बिगड़ गई। इस बीच घर वालों को जानकारी हुई कि उसकी तबियत विषाक्त पदार्थ खाने से खराब हुई है। इस पर घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। गंभीरावस्था में चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया।

लगभग एक घंटे तक चले इलाज के बावजूद उसकी तबियत में सुधार नहीं हुआ। इस पर चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जब तक घरवाले उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाने की तैयारी करते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घरवालों ने बताया कि उन्हें नहीं पता शशिकला ने क्यों और किन परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें