फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में अवकाश व समय परिवर्तन का आदेश वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला प्रशासन ने विद्यालयों में तीन दिन तक अवकाश तथा समय में परिवर्तन के आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। इससे पहले सभी विद्यालयों में पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे अवकाश कर देने तथा 9 से 11 मई तक अवकाश का निर्देश दिया गया था। गौरतलब है कि बीते दिनों भीषण गर्मी को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग व माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों की समय सारणी में परिवर्तन कर दिया था। सभी विद्यालय पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे ही बंद कर देने का निर्देश था। ज्यादातर विद्यालयों में इसका अनुपालन शुरू हो गया था।
विज्ञापन


कुछ विद्यालय साढ़े 12 बजे के आसपास अवकाश कर रहे थे। यह व्यवस्था प्रभावी होने के बाद गुरुवार 25 अप्रैल को जिला प्रशासन ने निर्णय लिया कि चुनाव को देखते हुए वाहन प्रबंध आदि के सिलसिले में 9 से 11 मई तक तीन दिन विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसका आमतौर पर अभिभावकों ने स्वागत किया था।

इस बीच जिला मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार ने 26 अप्रैल को आदेश जारी करते हुए कहा कि विद्यालयों की बंदी तथा समय परिवर्तन के सभी आदेश तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाते हैं। आदेश में कहा गया कि सभी विद्यालय अग्रिम आदेश तक अपने पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही संचालित होंगे। कहा कि अब गर्मी तथा चुनाव को देखते हुए अलग से समुचित दिशा-निर्देश निर्गत किए जाएंगे। संबंधित आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें