टांडा (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांझा चिन्तौरा में नदी के बुधवार को वृदध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर टांडा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अलीगंज क्षेत्र के ग्राम आसोपुर बगिया निवासी शिवमूरत (60) मंगलवार को घर से खेत में जाने के लिए निकला। काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुुरू की। फिलहाल उसका पता नहीं लग सका। परिजनों ने इसकी सूचना अलीगंज पुलिस को भी दी।
बुधवार दोपहर करीब टांडा कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मांझा चिंतौरा गांव में सरयू नदी के किनारे एक वृद्ध का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची, और शव अभिरक्षा में ले लिया। अलीगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से मिली सूचना के आधार पर शव की शिनाख्त की। बाद में शिवमूरत के परिजन भी मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। टांडा कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल परिवारीजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।