फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुआ विद्युत पोल व तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। रामनगर प्राथमिक विद्यालय के पास सोमवार रात एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। हुआ यह कि अकबरपुर जाते समय गन्ना लदी ओवरलोड ट्रक में प्राथमिक विद्यालय के पास लगे विद्युत पोल का तार फंस गया। इससे विद्युत पोल व तार टूटकर गिर गया। घटना के समय तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने विद्युत विभाग को सूचित कर आपूर्ति ठप करायी। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नही आया। तार व पोल टूटने से रामनगर बाजार स्थित कई सरकारी कार्यालयों व करीब 1500 की आबादी की आपूर्ति ठप हो गई।


सोमवार रात रामनगर प्राथमिक विद्यालय के पास एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। बताया जाता है कि एक ट्रक गन्ना लादकर अकबरपुर चीनी मिल जा रही थी। ओवरलोड होने के चलते ट्रक पर लदे गन्ने ने बगल से गुजर रहे विद्युत तार को अपनी चपेट में ले लिया। तार गन्ने में फंस गया। चालक जब तक कुछ समझ पाता तब तक ट्रक आगे बढ़ गई, और विद्युत पोल व तार टूटकर नीचे गिर गया।
विज्ञापन



घटना के समय विद्युत तार में आपूर्ति प्रवाहित हो रही थी। गनीमत यह रही कि विद्युत तार न तो ट्रक के ऊपर गिरा और न ही उधर से गुजर रहे राहगीरों पर। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना यूपी 100 डायल पुलिस टीम को दी गई। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर विद्युत विभाग को घटना की जानकारी दी, और आपूर्ति ठप कराई। इसके बाद क्षतिग्रस्त पोल व तार को हटाया जा सका। इसके बाद उधर से आवागमन बहल हो सका।


विद्युत पोल व तार टूटने से रामनगर बाजार की आपूर्ति सोमवार रात से ठप है। इससे न सिर्फ बाजार की करीब 1500 से अधिक की आबादी प्रभावित है, बल्कि मंगलवार दिन में स्टेट बैंक, उपनिबंधक कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व दूरभाष कार्यालय में आपूर्ति न होने से कामकाज भी प्रभावित हुआ। इसके चलते विभिन्न कार्यों से कार्यालयों में पहुंचने वाले फरियादियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।


बाजार निवासी राम प्रकाश व मनीष कुमार ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से आपूर्ति अविलंब बहाल कराए जाने की मांग की है। साथ ही प्रशासन से ओवरलोड व ओवरहाइट लेकर चलने वाले वाहनों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की है। उधर विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि आपूर्ति बहाली के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें