फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान न होने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में महज पांच दिन शेष हैं। इसके बावजूद विकास खंड जहांगीरगंज की 250 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनकी मासिक बैठक व प्रशिक्षण का पारिश्रमिक भुगतान नहीं हो पा रहा है। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि विभागीय अधिकारी जानबूझ कर भुगतान में देरी कर रहे हैं।
विज्ञापन



आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शासन की तरफ से प्रत्येक माह होने वाली बैठक के लिए 75 रुपये का भुगतान किया जाता है। ऐसे में वर्ष भर में कुल 12 बैठकें होती हैं। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साल के अंत में 900 रुपये का भुगतान किया जाता है। इसके अलावा वर्ष में होने वाले प्रत्येक प्रशिक्षण पर कार्यकर्ताओं को 250 का भुगतान किया जाता है।


इस वित्तीय वर्ष में कार्यकर्ताओं को एक बार प्रशिक्षित किया गया है। ऐसे में सभी 250 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 900 रुपये मासिक बैठक का व 250 रुपये प्रशिक्षण का भुगतान होना है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में महज पांच दिन शेष हैं। परंतु विभागीय अधिकारी उनके भुगतान को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। जबकि आशा बहू व एएनएम को इसका भुगतान पूर्व में मिल चुका है।
विज्ञापन



आंगनबाड़ी संघ की अध्यक्ष सुमन पांडेय ने कहा कि इस बाबत विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन इसे लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। भुगतान न होने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। उधर, प्रभारी सीडीपीओ बीना ओझा का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बैंक खाता का विवरण सीएचसी प्रभारी को दे दिया गया है। जल्द ही भुगतान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें