फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में शांति को जलालपुर पुलिस ने 1559 पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जलालपुर पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना शुरु कर दिया है। आपराधिक घटनाओं में लिप्त 60 बदमाशों के विरुद्घ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। 1480 पर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई। 4 अपराधियों के विरुद्घ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हुई। साथ ही 15 अन्य पर अलग अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जनपद पुलिस एक्शन मूड में आ गई है। एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र टीम के साथ लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिदिन जरूरी समीक्षा, निरीक्षण व कार्रवाई कर रहे हैं। सभी थानाध्यक्षों को निर्देश है कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाए।

इसी कड़ी में जलालपुर कोतवाली पुलिस ने फरवरी माह की शुरुआत से अब तक 1559 लोगों के विरुद्घ कार्रवाई की है। कोतवाल नीरज सिंह ने बताया कि 60 बदमाशों के विरुद्घ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है, जबकि 1480 ऐसे लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है, जिनसे चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था में खलल डालने की आशंका है।
विज्ञापन


4 के विरुद्घ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है। इसके अलावा 15 अन्य लोगों पर भी विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर चालान किया गया है। कहा कि पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर रही है। आगे इस अभियान में और तेजी लायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें