फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक अभिरक्षा से फरार 20 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगभग 8 वर्ष पहले न्यायिक अभिरक्षा से फरार 20 हजार के इनामी अपराधी मुईन खान को पुलिस ने एक और शातिर बदमाश आदिल के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। अहिरौली, स्वॉट व सर्विलांस टीम की संयुक्त सफलता पर एसपी ने टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की। बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा व छह जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि टांडा के मीरानपुरा मोहल्ले का निवासी शातिर बदमाश मुईन खान उर्फ बब्लू 7 वर्ष 8 माह पूर्व उस समय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, जब वह जनपद न्यायालय में पेशी पर आया हुआ था। मामला वर्ष 2011 का है। प्रयागराज में हुई हत्या व लूट मामले में वहां जेल में बंद मुईन यहां के एक मामले में पेशी पर लाया गया था, जहां से वह फरार हो गया।

पुलिस ने अकबरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी थी, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। उस पर गैंगस्टर भी लगाया गया। फरार रहने के दौरान भी उसके द्वारा घटनाओं को अंजाम दिए जाने की जानकारी मिलती रही। पुलिस प्रशासन ने उस पर 20 हजार रुपे का इनाम भी घोषित कर दिया था। इस बीच अहिरौली थाना प्रभारी संजय सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह, सर्विलांस टीम के उमेश यादव आदि ने मिलकर गुरुवार भोर में उसे गिरफ्तार करने की सफलता प्राप्त कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने मुईन खान के साथ ही एक और शातिर बदमाश आदिल अहमद निवासी मीर मलूकपुर अकबरपुर को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि दोनों बदमाशों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पार्टी पर फायर भी किया, लेकिन पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए।
एएसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि दोनों बदमाशों के पास से दो तमंचे, 6 जिंदा कारतूस तथा एक खोखा बरामद किया गया है। एसपी वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने टीम की बड़ी सफलता पर 10 हजार रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया।

दोनों बदमाशों पर दर्ज हैं 33 मुकदमे
एएसपी ने बताया कि 20 हजार के इनामी मुईन खान पर प्रयागराज के अलावा जिले के टांडा, अकबरपुर व अलीगंज थाने में कुल 9 मुकदमे गिरफ्तारी के पहले तक दर्ज थे। इसी तरह आदिल के विरुद्घ अंबेडकरनगर के अकबरपुर, इब्राहिमपुर, हंसवर थाने में 21 मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूट व डकैती जैसे मामले शामिल हैं। दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद उन पर तीन अलग अलग मुकदमे अहिरौली थाने में दर्ज किए गए, जिनमें से एक मुठभेड़ तथा दो आर्म्स एक्ट के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें