फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान से रोका या जोर-जबरदस्ती की तो होगी जेल

Thu, 14 Mar 2019 09:40 PM IST
रवि प्रकाश Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
विज्ञापन
बैठक में डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव में मतदान करने से रोकने या कोई और जोर-जबरदस्ती करने पर संबंधित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। यह चेतावनी डीएम सुरेश कुमार व एसपी वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने गुरुवार को आलापुर तहसील क्षेत्र के संवेदनशील बूथों का जायजा लेने के दौरान दी। चौपाल लगाकर ग्रामीणों से वार्ता के दौरान अधिकारियों ने बीते चुनावों के दौरान होने वाली घटनाओं का फीडबैक लिया। ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे भयमुक्त होकर मतदान करें, जो लोग भी गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करेंगे, उनसे अत्यंत कठोरता से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

 
डीएम सुरेश कुमार व एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र गुरुवार को संवेदनशील बूथों का जायजा लेने के लिए निकले। दोनों अधिकारी जिले के अंतिम छोर वाली विधानसभा आलापुर पहुंचे। अधिकारियों ने जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल सतारा तथा राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के प्राइमरी पाठशाला इंदौरपुर में चौपाल लगाया। इनमें पुरुषों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची थीं। अधिकारियों ने ग्रामीणों से पूछा कि पिछले चुनावों में किस तरह का व्यवधान मतदान के दौरान आया था। ग्रामीणों ने इस बारे में अपने अपने अनुभव साझा किए। कई ग्रामीणों ने बताया कि मतदान से रोकने के साथ ही पक्ष में मतदान के लिए धमकाया भी गया। 

डीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उन्हें मतदान करने से न तो कोई रोक पाएगा, और न ही डरा धमका पाएगा। चेतावनी देते हुए कहा कि वे आज ऐसे लोगों के नाम का उल्लेख नहीं कर रहे, लेकिन जो लोग भी ऐसा करते पाए जाएंगे, उन्हें गिरफ्तार कर सीधा जेल भेजा जाएगा। चुनाव के दौरान किसी भी तरह से आयोग की मंशा के विपरीत जिसने भी काम करने का प्रयास किया, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पुलिस एवं प्रशासन की भारी भरकम टीम पूरे जिले में तैनात की जा रही है। किसी भी गड़बड़ी करने वाले लोगों पर नजदीकी निगाह रहेगी। एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि ग्रामीणों को भयभीत होने की कोई जरूरत नहीं। इस बार वीडियो निगरानी टीम कई स्तर पर सक्रिय रहेगी। पुलिस की टीमें भी वर्दी के अलावा सादी वर्दी में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी। जिस किसी ने भी मतदाताओं को डराने धमकाने का प्रयास किया, उनकी जगह जेल में होगी। 

आलापुर से लौटकर डीएम व एसपी ने कहा कि संवेदनशील बूथों का जायजा सभी विधानसभा क्षेत्रों में लिया जाएगा। जिले में कुल 84 मतदेय स्थल वल्नरेबल, जबकि 33 क्रिटिकल मतदेय स्थल हैं। ऐसे सभी मतदेय स्थलों पर निरीक्षण का दौर शुरू किया गया है। एडीएम व एएसपी भी ऐसे बूथों का जायजा लेंगे, और ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें