अंबेडकरनगर। वर्तमान में प्रचलित ट्रांसपोर्ट वाहनों के यूपी 45 टी का पंजीयन सीरीज पूरा हो गया है। अब परिवहन विभाग कार्यालय से ट्रांसपोर्ट वाहन स्वामियों को यूपी 45 एटी सीरीज का नंबर जारी होगा। परिवहन आयुक्त लखनऊ के दिशा-निर्देश के क्रम में इस सीरीज के वीआईपी नंबरों की ई आक्शन सेवा प्रारंभ कर दी गई है।
यह जानकारी बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी केएन सिंह ने दी। बताया कि परिवहन आयुक्त कार्यालय के दिशा-निर्देश के क्रम में सूचित किया गया है कि जिले में प्रचलित यूपी-45 टी की सीरीज पूरा हो चुकी है। ऐसे में जिले में ट्रांसपोर्ट वाहनों को यूपी 45 एटी सीरीज के नंबर जारी होंगे।
आयुक्त ने कार्यालय डीवीए विनय कुमार पांडेय को निर्देशित किया है कि वह अविलंब आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए नए पंजीयन सीरीज यूपी 45 एटी के आकर्षक पंजीयकों को विभागीय पोर्टल पर प्रदर्शित किए जाने की कार्रवाई करें। इससे उपभोक्ताओं को वीआईपी नंबर प्राप्त करने में आसानी होगी।