फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें आईं 588, 36 का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की पांचों तहसील पर मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 588 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें सिर्फ 36 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो पाया। मण्डलायुक्त मनोज मिश्र ने अकबरपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का जायजा लिया। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन



मंडलायुक्त मनोज मिश्र ने कहा कि फरियादी बड़ी उम्मीद के साथ अपनी समस्या लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कहा कि जो मामले लंबित हैं, उनका भी निस्तारण अतिशीघ्र किया जाए।


समाधान दिवस में आने वाले लोगों से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को दें। इस दौरान 106 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इसके सापेक्ष नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम अभिषेक पाठक, सीओ धर्मेंद्र सचान व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसपी वीरेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस 171 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष 16 का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम देवीदयाल, सीओ अमर बहादुर, डीआईओएस विनोद सिंह, बीएसए अतुल कुमार सिंह समेत सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।


भीटी प्रतिनिधि के अनुसार एडीएम अमरनाथ राय की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 96 शिकायतें आईं। उनमें केवल सात का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार रामकेवल त्रिपाठी समेत कई अधिकारी व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।


आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम भरतलाल सरोज की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में 176 मामले आए। उनमें चार मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान सीओ आरपी राय व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।


टांडा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम एमएम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 39 मामले आए। उनमें एक भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ। इस दौरान सीओ केके मिश्र व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें