फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव तापते लगी आग से झुलस कर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के इटउवा सुंदरपुर गांव में एक युवक अलाव की चिंगारी से लगी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सिझौली गांव में एक महिला चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान लगी आग से झुलस गई। उसकी हालत जिला अस्पताल में गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन



इटउवा सुंदरपुर गांव निवासी वेदप्रकाश (38) पुत्र बाबूलाल सोमवार देर शाम अलाव के सामने बैठा था। बताया जाता है कि इसी बीच निकली चिंगारी से उसके कपड़ों में आग लग गई। जानकारी होने पर जब तक परिवारीजनों ने आग बुझाई, तब तक वह गंभीर रूप से झुुलस गया।


परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी जहांगीरगंज पहुंचे। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। परिवारीजन बगैर पुलिस को सूचित किए शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन



उधर, सिझौली गांव निवासी सत्यवती (33) पत्नी मनीराम सोमवार देर शाम चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी बीच निकली चिंगारी से उसके कपड़े में आग लग गई। जब तक घरवालों ने आग बुझाई, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें