फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितीय अनियमितता मामले में निलंबित हुआ वीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अंत्येष्टि स्थल निर्माण में सामग्री की खरीद में वित्तीय नियमों का पालन न करने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने कटेहरी विकास खंड के पतौना के ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया। उन्हें खंड विकास अधिकारी कार्यालय कटेहरी से संबद्ध करते हुए पूरे मामले की जांच सहायक विकास अधिकारी को सौंप दी है।
विज्ञापन



कटेहरी विकास खंड की ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में धांधली बरते जाने की शिकायत बीते दिनों ग्रामीणों ने डीपीआरओ से की थी। शिकायत में कहा गया कि ग्राम पंचायत अधिकारी ने सामग्रियों की खरीदारी में वित्तीय नियमों को धता बताते हुए ग्राम प्रधान की फर्म से ही विभिन्न सामग्री खरीदी है।


इस पर डीपीआरओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी पतौना साधूसरन से बीती 10 जनवरी को स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं हुआ, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



इसके बाद 22 फरवरी को ग्राम पंचायत अधिकारी ने दिए जवाब में कहा कि अंत्येष्टि स्थल निर्माण में बीके ट्रेडर्स महरुआ व बीके रयन उद्योग महरुआ से सामग्री की खरीदारी की गई है। यह दोनों फर्म ग्राम प्रधान की हैं। जवाब में पाया गया कि सामग्रियों की खरीदारी में वित्तीय नियमों का पालन नहीं किया गया।


इस पर डीपीआरओ रामअशीष चौधरी ने तत्काल प्रभाव से ग्राम पंचायत अधिकारी साधूसरन को निलंबित कर दिया। उन्हें खंड विकास अधिकारी कार्यालय कटेहरी से संबद्ध कर दिया है। साथ ही मामले की जांच सहायक विकास अधिकारी अकबरपुर को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें