फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर थाना अंतर्गत दुुल्हूपुर बाजार के पास सोमवार देर शाम सड़क पार करने के दौरान एक महिला को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, अन्य हादसों में छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



आलापुर थाना क्षेत्र के अमोला बुजुर्ग निवासी गंगोत्री (40) पत्नी रामचरन सोमवार को जलालपुर थाना अंतर्गत दुल्हूपुर स्थित रिश्तेदारी में गई हुई थी। देर शाम वह घर जाने के लिए बाजार के पास सड़क पार कर रही थी। इसी बीच उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


उधर, पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना अंतर्गत केवटला गांव निवासी प्रशांत (21) पुत्र रमाकांत को सोमवार देर शाम बाइक से अखंडनगर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत लोहरा निवासी श्रवण (22) पुत्र हौसिला मंगलवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय हजपुरा के निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गया। भीटी थाना अंतर्गत भीटी निवासी अब्दुल (14) पुत्र दिलशान सोमवार देर शाम साइकिल से बाजार से घर जाते समय बाइक की लगने से घायल हो गया।


जलालपुर थाना अंतर्गत मलिकपुर गांव निवासी शुभम (18) पुत्र कामता सोमवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत गोपालपुर गांव निवासी क्रांति (18) पुत्री बृजलाल सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। ाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।


उधर, जलालपुर थाना क्षेत्र के अशरफपुर भुवा निवासी बृजेश यादव (25) पुत्र माता प्रसाद मंगलवार को अकबरपुर गया था। वहां से घर लौट रहा था। इस बीच कजपुरा पिड़ैला के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। इससे वह घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें