फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने असलहे की नोंक पर सराफा दुकानदार से लूटे एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
असलहे के बल पर सराफा दुकानदार से लूटे एक लाख
विज्ञापन


कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली थाना अंतर्गत कटेहरी बाजार स्थित सराफा दुकान में घुसकर बदमाशों ने असलहे के बल पर एक लाख रुपये लूट लिए। गुहार मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक सवार दोनों बदमाश फैजाबाद की तरफ भाग खड़े हुए। शुक्रवार देर शाम हुई घटना से बाजारवासियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। एएसपी अशोक कुमार राय ने भी घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही पूछताछ की। बाद में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कटेहरी बाजार निवासी अनिल कुमार उर्फ गुड्डू सोनी की कटेहरी ब्लॉक तिराहे के निकट सराफा की दुकान है। गुड्डू के अनुसार शुक्रवार रात लगभग साढ़े आठ बजे जब वह दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था, तो इसी बीच एक बाइक से दो युवक दुकान के सामने आकर रुके। दोनों ने चेहरा मफलर से ढक रखा था। एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा दुकान के अंदर पहुंचा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, बदमाश ने असलहा निकालकर उस पर तान दिया। गुहार मचाने पर गोली मारने की चेतावनी देते हुए कैश बाक्स में रखा 1 लाख रुपये नकद लूट लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों बदमाश भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच सूचना पर अहिरौली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लिया। इसी बीच एएसपी अशोक कुमार राय भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही जरूरी पूछताछ की। एसओ अहिरौली संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें