फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी पेशा लोगों ने खुलकर किया बजट का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी पेशा लोगों ने खुलकर किया बजट का स्वागत
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। शुक्रवार को आए बजट में सरकार ने नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत दी है। आयकर स्ट्रक्चर में परिवर्तन का नौकरीपेशा लोगों ने बढ़ चढ़कर स्वागत किया है। आयकर का दायरा ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया है। निवेश करने पर छूट की यह सीमा साढ़े 6 लाख रुपये तक मांगी जाएगी। इसका लाभ लगभग 45 हजार कर्मचारियों को जिले में मिलेगा।

जिला अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डॉ. मनोज शुक्ल ने कहा कि सरकार ने अभूतपूर्व फैसला लिया है। इसका व्यापक लाभ टैक्स के दायरे में आने वाले तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलेगा। शिक्षणेत्तर कर्मचारी अशोक वर्मा ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि देर से ही सही, लेकिन सरकार ने कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम उठाया है। 5 लाख रुपये वार्षिक आय में छूट मिलने से कर्मचारियों को व्यापक लाभ मिलेगा। पूर्व में ढाई लाख रुपये वार्षिक आय से अधिक पर 10 प्रतिशत का कर देना पड़ता था। इससे अब राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्मासिस्ट आरएन उपाध्याय ने कहा कि आयकर का दायरा बढ़ाए जाने की कर्मचारियों ने जो उम्मीद लगा रखी थी, वह बजट में पूरी हुई है। सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है। कहा कि कर्मचारियों के हित में सरकार द्वारा उठाया गया कदम अत्यंत सराहनीय है। स्वास्थ्य विभाग के अभियंता विजयपाल व सीएमओ कार्यालय के लिपिक फौजदार यादव ने टैक्स संबंधी छूट का स्वागत किया है। कहा कि यह सराहनीय है कि निवेश करने के बाद टैक्स में निवेश की सीमा साढ़े 6 लाख कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें