फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप फटने से ठप हुई जलापूर्ति, दस हजार की आबादी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
पाइप फटने से जलापूर्ति ठप, दस हजार की आबादी प्रभावित
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के फैजाबाद रोड पर कांजी हाउस के निकट शनिवार देर रात पेयजल आपूर्ति के लिए अंडर ग्राउंड पाइप फट गया। इससे मीरानपुर मोहल्ले की जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। नतीजा यह हुआ कि रविवार सुबह लगभग दस हजार की आबादी के समक्ष पेयजल की बड़ी समस्या खड़ी हो गई। एक एक बाल्टी पानी के लिए उन्हें इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा। रविवार देर शाम पाइप दुरुस्त कराकर जलापूर्ति बहाल कर दी गई।

अकबरपुर नगर में नगर पालिका परिषद उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से जलापूर्ति करा पाने में नाकाम साबित हो रहा है। पेयजल आपूर्ति के लिए जर्जर हो चुके अंडर ग्राउंड पाइप को दुरुस्त कराने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके बावजूद इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार रात ऐसा ही जर्जर पाइप फट गया। अकबरपुर नगर के मीरानपुर मोहल्ला स्थित कांजी हाउस के निकट अंडर ग्राउंड पाइप फट गया। इससे न सिर्फ कांजी हाउस के निकट सड़क के किनारे जलभराव उत्पन्न हो गया, बल्कि मीरानपुर मोहल्ले की जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
विज्ञापन


इससे लगभग 10 हजार की आबादी के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई। सबसे अधिक समस्या रविवार सुबह लोगों को हुई। एक एक बाल्टी पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा। सबसे अधिक मुश्किल उन्हें हुई, जो नगर पालिका की जलापूर्ति पर निर्भर थे। रविवार देर शाम गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन


इससे लोगों ने राहत की सांस ली। उपभोक्ता दिवाकर तिवारी व राजेंद्र कुमार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक जर्जर हो चुके पाइप को बदला नहीं जाता, तब तक इसी प्रकार की स्थिति समय समय पर उत्पन्न होती रहेगी। शहाब परवेज व दीपक ने कहा कि आमजन को सुचारु पेयजल उपलब्ध हो सके, इसके लिए नगर पालिका प्रशासन को गंभीरता दिखानी होगी। उधर अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि पाइप फटा था। रविवार शाम तक उसे दुरुस्त कर जलापूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें