फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया मिजिल्स रूबैला टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एक माह तक चलने वाले मिजिल्स रूबैला टीकाकरण अभियान की शुरुआत सोमवार को हुई। अकबरपुर नगर स्थित सेंट पीटर्स विद्यालय में अभियान की शुरुआत करते हुए जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि खसरा व रुबेला दोनों खतरनाक बीमारियां हैं। जागरूकता के आधार पर इस पर इसे फैलने से बचाया जा सकता है। उन्होंने शिक्षकों व आमजन से आह्वान किया कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए अपना शत-प्रतिशत योगदान दें। अभियान के पहले दिन 34 हजार बच्चों को टीका लगाया गया। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

26 नवंबर से एक माह तक चलने वाले खसरा-रुबेला टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सोमवार को जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने सेंट पीटर्स विद्यालय में मां सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया। कहा कि टीकाकरण अभियान की सफलता से ही खसरा व रुबेला जैसी खतरनाक संक्रामक बीमारी पर अंकुश पाया जा सकता है। उन्होंने शिक्षक शिक्षिकाओं व अभिभावकों से आह्वान किया कि वे न सिर्फ अपने बच्चों को टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जागरूकता व आपसी सहयोग से ही अभियान को सफल बनाया जा सकता है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बीमारियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मिजिल्स से बच्चों में दिव्यांगता होने की संभावना होती है। कभी-कभी मौत भी हो जाती है। यदि इसका टीका लगा रहेगा, तो इस रोग का असर नहीं होगा। कहा कि रुबेला रोग गर्भवती महिलाओं में होता है। इससे गर्भपात, अकाल प्रसव, मृत प्रसव की संभावना होती है। इससे पहले विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रधानाचार्य फादर आर्ची वर्ल्ड डी सिल्वा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एनसीराम, आरती, रामजीत, शाहिद कमर आदि मौजूद रहे।
उधर अपर सीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि एक माह तक चलने वाले अभियान के दौरान 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। 8 लाख 85 हजार बच्चों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य है। पहले दिन 34 हजार बच्चों को टीका लगाया गया। अभियान को सफल बनाने के लिए आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम समेत सभी स्वास्थ्य कर्मियों व विद्यालयों के शिक्षकों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें