फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल में आज से शुरू होगा पेराई सत्र, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर चीनी मिल में गुरुवार से पेराई सत्र प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए मंगलवार को मिल परिसर में विधिविधानपूर्वक कांटा एवं डोंगा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित 35 केंद्रों पर गन्ना तौल का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया। पेराई के दौरान किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए चीनी मिल प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर लीं।
विज्ञापन

गन्ना किसानों के हित को देखते हुए अकबरपुर चीनी मिल प्रशासन ने 15 नवंबर से पेराई सत्र प्रारंभ करने का निर्णय लिया। किसानों को गन्ना तौल में किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 35 केंद्र की स्थापना की गई। इस बीच पेराई सत्र प्रारंभ करने के एक दिन पहले अकबरपुर चीनी मिल परिसर में विधिविधानपूर्वक कांटा एवं डोंगा की विशेष पूजा अर्चना की गई। महाप्रबंधक प्रदीप सालार की मौजूदगी में पूजा अर्चना का कार्य हुआ। इस दौरान वरिष्ठ महाप्रबंधक सुनील कुमार, मुख्य गन्ना प्रबंधक अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर मुख्य गन्ना प्रबंधक अरविंद सिंह ने किसानों से आह्वान किया कि बगैर पर्ची मिले वे गन्ने की कटाई न करें। साथ ही गन्ना माफियाओं के हाथों गन्ने की बिक्री कतई न करें। कहा कि केंद्रों पर तौल में ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 65 क्विंटल, जबकि गेट केंद्र पर ट्रॉली समेत 120 क्विंटल गन्ने की तौल होगी। किसानों को भरोसा दिलाया कि उन्हें पर्ची मिलने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। साथ ही जिनका बकाया है, उनका भुगतान भी शीघ्र कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें