फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास योजना में दूसरी किस्त न मिलने पर भड़के पात्र, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण में दूसरी किस्त न मिलने से नाराज अकबरपुर तहसील अंतर्गत लोरपुर के पात्रों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा गया कि दूसरी किस्त न मिलने से आवास आधा अधूरा पड़ा हुआ है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के कार्यालय तक का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन


चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही दूसरी किस्त का भुगतान नहीं हुआ, तो कलेक्ट्रेट के पास अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बाद में शिकायत से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

लोरपुर गांव के गुस्साए ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट के पास पहुंचे। यहां प्रदर्शन कर रहे लोगों को संबोधित करते हुए जुगुन व इलियास ने कहा कि प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत लोरपुर गांव के 25 से अधिक पात्रों का चयन किया गया था। 50 हजार रुपये प्रथम किस्त की धनराशि भी उन्हें उपलब्ध करा दी गई। इस पर निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया।
विज्ञापन


उपलब्ध धनराशि से निर्माण कार्य कराने के बाद उपभोग प्रमाणपत्र संबंधित विभाग को उपलब्ध करा दिया गया। लगभग दो माह बीतने को हैं, लेकिन अब तक उन्हें दूसरी किस्त की राशि नहीं मिल सकी है। इससे निर्माण कार्य आधा अधूरा पड़ा हुआ है।

वक्ताओं ने कहा कि दूसरी किस्त की धनराशि उपलब्ध कराने के लिए वे सभी बार-बार जिम्मेदार अधिकारियों के कार्यालय तक का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। इससे आगे प्रक्रिया नहीं बढ़ पा रही है।

ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही द्वितीय किस्त की धनराशि नहीं उपलब्ध कराई गई, तो कलेक्ट्रेट के पास अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बाद में शिकायत से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर बेला देवी, ऊषा देवी, चंद्रावती, संतराम, चमेला देवी, बनवारी, दिलकुमारी, रामपाल, मालती, सुरेश, रमजान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें