फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई 1873 परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 1873 परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार से अव्यवस्थाओं के बीच अर्धवार्षिक परीक्षा प्रारंभ हुई। बीएसए कार्यालय से कॉपी उपलब्ध न होने के चलते संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को स्वयं कॉपी की व्यवस्था करनी पड़ी, जबकि प्रश्नपत्र बीएसए कार्यालय से सभी विद्यालयों को परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर उपलब्ध कराया गया था। पहले दिन जिले के 1873 विद्यालयों में पंजीकृत 1 लाख 84 हजार छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 1 लाख 35 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जो छात्र छात्राएं परीक्षा से छूट गए हैं, उन्हें बाद में परीक्षा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार शुक्रवार 2 नवंबर से अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई। आधी अधूरी तैयारियों के बीच हुई परीक्षा में पहले दिन लगभग 49 हजार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बताते चलें कि जिले में कुल 1873 परिषदीय विद्यालय हैं, जिसमें 1353 प्राथमिक, जबकि 520 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में 1 लाख 84 हजार छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। पहले दिन दोनों पालियों में हुई परीक्षा में 1 लाख 35 हजार छात्र छात्राएं शामिल हुए। अव्यवस्था का आलम यह कि बीएसए कार्यालय से विद्यालयों को छात्र छात्राओं की संख्या के आधार पर प्रश्नपत्र तो उपलब्ध करा दिया गया, लेकिन उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था नहीं की जा सकी। ऐसे में परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को स्वयं कॉपियों की व्यवस्था करनी पड़ी। बीएसए कार्यालय के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में प्रथम पाली में हिंदी, जबकि दूसरी पाली में हमारा परिवेश तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रथम पाली में हिंदी, जबकि दूसरी पाली में संस्कृत की परीक्षा हुई।
परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अमर उजाला टीम शुक्रवार को अकबरपुर नगर से सटे प्राथमिक विद्यालय विजयगांव पहुंची। प्रधानाध्यापिका मंगेशलता ने बताया कि पंजीकृत 65 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 40 परीक्षा में शामिल हुए। कहा कि प्रश्रपत्र तो बीएसए कार्यालय से प्राप्त हुआ था, लेकिन कॉपी की व्यवस्था उन्हें स्वयं करनी पड़ी। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय राबीबहाउद्दीनपुर में 96 के सापेक्ष 75 ने परीक्षा दी। प्रधानाध्यापिका वंदना सिंह ने बताया कि यहां भी उत्तर पुस्तिका की व्यवस्था उन्हें स्वयं करनी पड़ी। उधर बीएसए अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर व्यवस्थित ढंग से परीक्षा हुई। प्रश्नपत्र पहले ही सभी विद्यालयों को उपलब्ध करा दिया गया था। उत्तर पुस्तिकाओं के विद्यालय समिति के खाते में धनराशि भेज दी गई है। प्रधानाध्यापक परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार कॉपियों की खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें